Sitapur : नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीली गोलियां-इंजेक्शन बरामद

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाई ड्रग इंस्पेक्टर अनीता कुरील और सीतापुर पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां, ट्रामाडोल इंजेक्शन और बिक्री से प्राप्त ₹11,700 की नकदी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को कोतवाली नगर पुलिस ने मु0अ0सं0 0282/2026 में वांछित आरोपी विश्वनाथ मिश्रा पुत्र जगदेव प्रसाद मिश्रा को गिरफ्तार किया। आरोपी का वर्तमान पता मोहल्ला तरीनपुर, थाना कोतवाली नगर और स्थायी पता ग्राम जिहूरी, थाना रामकोट, सीतापुर बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से Alprazolam Tablets I.P. 0.5 mg की 600 गोलियां बरामद होने का दावा किया है। इसके अलावा Tramadol Hydrochloride के 80 इंजेक्शन, प्रत्येक 2 एमएल क्षमता के, बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बिक्री से प्राप्त बताई गई ₹11,700 की नकदी भी बरामद की है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार यादव के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामचंद्र यादव, उपनिरीक्षक मंजीत कुमार खरवार, कांस्टेबल मोहित कुमार और कांस्टेबल सुरजीत सिंह शामिल रहे।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आगे विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ते रहें पंच पथ….

Related Articles

Back to top button