आरटीओ कार्यालय के पास जर्जर हुआ बिजली का खंभा, मुख्य मार्ग किनारे होने से सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

  • 1 सितंबर को शिकायत के बाद विभाग ने उसी दिन निस्तारण दर्ज किया, मौके पर पुराना खंभा अब भी मौजूद
  • कागजों पर निस्तारण, समस्या बरकरार, आखिर कौन ज़िम्मेदार ?

खैराबाद, सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। खैराबाद में आरटीओ कार्यालय के पास सीतापुर-बिसवां मुख्य मार्ग के किनारे बिजली का एक पुराना खंभा जर्जर स्थिति में खड़ा है। जिस में बिजली के तार भी जुड़े हुए हैँ, खंभे की स्थिति को देखते हुए इसके आसपास से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

शिकायतकर्ता को बिजली विभाग द्वारा उसकी शिकायत के सम्बंध में दी गई जानकारी का स्क्रीनशॉट

जानकारी के अनुसार, खंभे की स्थिति के संबंध में 1 सितंबर को बिजली विभाग से शिकायत की गई थी। विभाग ने सिर्फ़ कागज़ी कार्यवाही और लापरवाही दिखाते हुए शिकायतकर्ता को उसी दिन शिकायत का निस्तारण किए जाने की जानकारी दी। हालांकि, मौके पर पुराना खंभा अभी भी खड़ा दिखाई दे रहा है। ज्ञात हो कि

इसी स्थान पर पुराने खंभे के पास नया बिजली का खंभा लगाया जा चुका है, जबकि पुराने खंभे को अभी तक हटाया नहीं गया है। चूंकि यह स्थान सीतापुर-बिसवां मुख्य मार्ग के किनारे है और यहां से लगातार वाहनों व राहगीरों का आवागमन रहता है, इसलिए जर्जर खंभे को लेकर सुरक्षा का विषय सामने आता है। दिल्ली की घटना से सुरक्षा पर उठे सवाल हाल में दिल्ली में सड़क पर खंभा गिरने की घटना सामने आने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर पुराने और जर्जर खंभों की स्थिति की समय-समय पर जांच और आवश्यक कार्रवाई का मुद्दा भी महत्वपूर्ण हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए खंभे की स्थापना के बाद पुराने जर्जर खंभे को भी हटाया जाना चाहिए, ताकि मुख्य मार्ग के किनारे किसी तरह की अप्रिय स्थिति की आशंका न रहे। लोगों ने बिजली विभाग से मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button