Lucknow : Aminabad में अधोमानक दवाओं के खिलाफ FSDA का बड़ा एक्शन, 14 मेडिकल प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त

  • फर्जी बिलिंग और नकली दवाओं के कारोबार की जांच में 29 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित

लखनऊ (पंच पथ न्यूज़)। राजधानी लखनऊ की दवा मंडी अमीनाबाद में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दायरे में आए दवा कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 14 प्रतिष्ठानों के औषधि लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि 29 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

नकली दवाओं की बिक्री और दवाओं की खरीद-बिक्री में कथित फर्जी बिलिंग से जुड़े मामलों की जांच के दौरान विभाग ने यह कदम उठाया है। इस कार्रवाई से दवा कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों में हड़कंप मचा हुआ है।

FSDA की कमिश्नर IAS डॉ. रोशन जैकब के नेतृत्व में विभाग की कार्रवाई को दवा कारोबार में अनियमितताओं पर सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। अमीनाबाद राजधानी की प्रमुख दवा मंडियों में शामिल है, ऐसे में यहां हुई कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस कार्रवाई का उद्देश्य दवा कारोबार में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और नकली दवाओं के संभावित नेटवर्क पर शिकंजा कसना है। हालांकि, संबंधित प्रतिष्ठानों के नाम, कार्रवाई के विस्तृत कारण और आगे की जांच से जुड़ी जानकारी आधिकारिक रूप से सामने आने पर पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button