
(पंच पथ) सीतापुर। वन प्रभाग अंतर्गत सीतापुर रेंज के सैन्य भूमि प्लाट नम्बर-3 भाग-1 में आज रविवार को वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन व रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य डा० पी०के० धवन, डा० आर०के० श्रीवास्तव, डा० वी०के० त्रिपाठी, डा० संजीव मेहरोत्रा, रियाज अहमद व अन्य ने वन महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया।
इस दौरान नवीन खंडेलवाल, प्रभागीय वनाधिकारी, सीतापुर उप प्रभागीय वनाधिकारी, सीतापुर, क्षेत्रीय वनाधिकारी, सीतापुर, वन कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की थीम ‘एक पेड़ माँ के नाम” रही। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों व प्रतिभागियों ने अपने माँ की स्मृति में पौधे लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये गए। कार्यक्रम का संचालन सीतापुर रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी द्वारा किया गया।
अंत में सभी सदस्यों से अपील की गई कि इस मानसून में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें।