
रविवार को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई थी घटना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों ने लगाए थे आरोप
दिल्ली, लखनऊ (पंच पथ न्यूज़)। रविवार 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के लखनऊ स्थित मुख्यालय ‘आनंद भवन’ में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में कहासुनी और बहस बाजी इतनी हो गई कि कार्यकर्ताओं ने जूते तक उठा लिए मारने के लिए। इस दौरान किसी तरह राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अजय राय को जैसे तैसे हाँथ जोड़ कर मनाया। खबर तो यहाँ तक थी कि कुछ समय के लिए अजय राय धरने पर भी बैठ गए थे। इसी सम्बन्ध में हुई अनुशासनहीनता/दुर्व्यवहार (Misconduct) की घटना को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने गंभीरता से लिया है। घटना की विस्तृत और निष्पक्ष जांच के लिए AICC के उत्तर प्रदेश प्रभारी और अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने 5 सदस्यीय ‘फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी’ (Fact-Finding Committee) का गठन किया है। यह कमेटी सभी तथ्यों पर हर एंगल से जाँच कर के सच सामने लाएगी। की आखिर वह कौन सी वजह थी जिसके चलते जूते चप्पल तक चल गए। और इसमें कौन कौन लोग शामिल थे।
कमेटी में शामिल सदस्य:
श्री बृजलाल खाबरी – संयोजक (Convenor)
श्री अभिषेक दत्त – सदस्य
श्री अब्दुल हन्नान – सदस्य
श्रीमती शमीना शफीक – सदस्य
श्री रवि वर्मा – सदस्य
AICC प्रभारी और अनुशासन समिति को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
यह फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी आनंद भवन, लखनऊ में घटी घटना के तथ्यों की जांच करेगी और अपनी विस्तृत रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के AICC प्रभारी तथा उत्तर प्रदेश PCC की अनुशासन कार्रवाई समिति के अध्यक्ष (Chairman, Disciplinary Action Committee) को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ आगे की कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।



