
- महोली में रिटायर्ड फौजी के आवास पर पहुँच की मुलाकात
(पंच पथ न्यूज़)
सीतापुर। रविवार को सीतापुर पहुँचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सरकार पर जम कर हमला बोला और साथ ही कानून व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाए। खैराबाद टोल प्लाजा पर शहर अध्यक्ष समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे जहां उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही उनका ज़ोरदार स्वागत किया। जिसके बाद अजय राय सीधा कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के आवास पर पहुंचे। लगातार पांचवी बार उत्तर प्रदेश को कार्यवाहक डीजीपी मिलने पर उन्होंने कड़े सवाल उठाए की यह सरकार उत्तर प्रदेश को एक स्थायी डीजीपी नही दे पा रही है। कार्यवाहक डीजीपी की तरह उत्तर प्रदेश पुलिस भी कार्यवाहक ही हुई जा रही है। लगतार यूपी को कार्यवाहक डीजीपी मिलने से पूरे उत्तर प्रदेश में गलत संदेश जा रहा है और अपराधियों के लगातार हौसले बुलंद होते जा रहे है।
दरअसल आपको बता दें कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सीतापुर दौरे पर आए जहाँ उन्होंने महोली में हुए पत्रकार हत्याकांड मेंसीतापुर में एक रिटायर्ड फौजी विमल कश्यप जी को पूरे 55 दिनों तक गैर-कानूनी तरीके से पुलिस हिरासत में रखकर प्रताड़ित किया गया। लखनऊ हाईकोर्ट ने घटना का संज्ञान लेते हुए रिटायर्ड फौजी को निर्दोष पाया और प्रशासन को फटकार लगाते हुए उन्हें रिहा करवाया। योगीराज में प्रशासनिक ज़्यादती का यह बेहद गंभीर मामला है।
रविवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित रिटायर्ड फौजी के आवास पहुंचे और उनसे घटना की वस्तु स्थिति की पूरी जानकारी ली। पुलिस प्रताड़ना की कहानी बयां करते-करते पीड़ित फौजी की आंखें नम हो गईं और वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। अध्यक्ष ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि वह न्याय की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा उनके साथ खड़े हैं। पुलिस हिरासत में लगभग 55 दिन रखे गए पूर्व सैनिक से उसके आवास पर मुलाकात की साथ में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ज़िला अध्यक्ष डॉ ममता वर्मा, शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेई समेत अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।