
- मंत्रोच्चार के साथ खूब लगे जयकारे, भगवान श्री गणेश की मूर्ति को पंडाल में किया स्थापित
(पंच पथ न्यूज़) सीतापुर। जनपद में धूमधाम, जयकारों और विधि विधान के साथ बप्पा को विराजमान किया गया भगवान श्री गणेश जी को मंदिरों और घरों में गणपति बाप्पा की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। जगह-जगह भक्ति संगीत, भजन, आरती और पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से माहौल भक्तिमय हो गया है। और इसी के साथ 10 दिन तक चलने वाले गणेशउत्सव का आगाज़ हो गया।
स्कूल में बच्चों ने बनाए इकोफ्रेंडली गणेश जी….
शहर के अलग अलग हिस्सों में शोभायात्रा तो कहीं ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का आगमन हो गया। मंगलमूर्ति की प्रतिमा स्थापित करने के बाद भक्तजनों ने आशीर्वाद लिया। संध्या के समय आरती, वंदना और शंख ध्वनि से आराधना होती है।
शहर के कई हिस्सों में विराजे बप्पा लोगों का मन मोह रहे हैं और अलग अलग स्थानों पर उनके दर्शन करने के लिए भक्तजनों का सैलाब उमड़ रहा है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर बने अलग अलग तरह के स्पेशल मोदक