शिक्षा में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल

  • प्रार्थना किसी विद्यालय में तो दोपहर का लंच किसी अन्य विद्यालय में

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को प्रातः 08.00 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय फरिहा (कॉम्पो 01 से 08 तक), विकास खंड-पिसावाँ का आकस्मिक निरीक्षण किया, विद्यालय में प्रार्थना करवाई गई।

प्रार्थना सभा मे बच्चों के साथ मौजूद बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल

प्रार्थना सभा में ‘बलिदान दिवस’ महान क्रांतिकारी उधम सिंह की याद में मनाया जाता है, के बारे में जानकारी दी गई तथा बच्चों को नियमित विद्यालय ड्रेस में आने, साफ़ सफाई के प्रति जागरूक होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदनगर विकास खंड मिश्रिख का प्रातः 08.50  निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अन्नू श्रीवास्तव शिक्षामित्र दो दिन से बिना बताए अनुपस्थित थी तथा सुभांगी वैश्य एजुकेटर विद्यालय में देर से उपस्थित हुई जिस कारण दोनों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कक्षा-5 में छात्रों से गणित के सवाल पूछे गए तथा छात्रों को बुलाकर बोर्ड पर हिंदी के शब्दों को लिखवाकर उन्हें इनाम देकर पुरस्कृत किया गया। कक्षा कक्ष में रखी पुस्तकों को समय से वितरित नहीं करने के लिए संबंधित प्रधानाध्यापक को नाराजगी व्यक्त करते हुए, पुस्तक वितरित करने के निर्देश दिए गए। मल्टीपल हैंडवॉश में टैप ना होने तथा बालक शौचालय बंद पाए जाने के कारण प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मद नगर विकास खंड मिश्रिख का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की साफ़ सफाई देखकर इंचार्ज प्रधानाध्यापक का अभिवादन किया गया। कक्षा-7 में उपस्थित छात्रों से गणित के सवाल बोर्ड पर लगवाए गए, सवालों का सही जवाब देने पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button