जिलाधिकारी ने सीतापुर में बाढ़ को लेकर दी अहम जानकारी, शहर के मोहल्लों का किया निरीक्षण

  • डीएम ने शहर में बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया निरीक्षण

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने सरायन नदी के बढ़े जलस्तर के दृष्टिगत शहर के रैन बसेरों में ठहरे लोगों से वार्ता कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता की जा रही है तथा उनका सामान सुरक्षित निकालने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ रैन बसेरों में भोजन एवं शुद्ध पेयजल सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जो लोग अभी भी अपने घरों में रह रहे हैं, उन्हें भी समझाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


जिलाधिकारी ने लोनियनपुरवा, केशव ग्रीन सिटी, कजियारा, तरीनपुर आदि जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सक्रिय है और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button