
(पंच पथ न्यूज़)
सीतापुर। राकेश राठौर द्वारा महेंद्र यादव को लोकसभा प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने जताया आभार।
सीतापुर लोकसभा-30 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर द्वारा महेंद्र सिंह यादव को अपना लोकसभा क्षेत्रीय प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने गहरी प्रसन्नता एवं आभार व्यक्त किया है।
महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि महेंद्र यादव जैसे जमीनी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति को यह ज़िम्मेदारी सौंपना एक दूरदर्शी और स्वागतयोग्य कदम है। महासभा ने सांसद श्री राठौर के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल यादव समाज बल्कि पूरे सीतापुर क्षेत्र के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
गौरतलब है कि 8 जून 2025 को आयोजित एक प्रेस वार्ता में सांसद राकेश राठौर ने महेंद्र यादव को अपना लोकसभा प्रतिनिधि नियुक्त करने की घोषणा की थी। इस निर्णय के बाद से विभिन्न सामाजिक संगठनों और आमजन के बीच खुशी की लहर देखी जा रही है।
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने सांसद राकेश राठौर को विश्वास दिलाया है कि महेंद्र यादव अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे तथा जन समस्याओं के समाधान हेतु सेतु का कार्य करेंगे।