
- सुरक्षा और प्रशासन अलर्ट मोड पर चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा
- हेलीकॉप्टर और कार की सवारी कर कार्यक्रम में पहुचेंगे CM योगी
सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 09 फरवरी (सोमवार) को प्रस्तावित सीतापुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके अनुसार सीएम योगी का यह दौरा बेहद संक्षिप्त लेकिन व्यस्त रहेगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1:30 बजे लखनऊ स्थित 5, कालीदास मार्ग से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वह 1:35 बजे ला मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे और 1:40 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से सीतापुर के लिए उड़ान भरेंगे।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 2:05 बजे राजकीय इंटर कॉलेज, सीतापुर के हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह कार द्वारा 2:15 बजे शास्त्रीनगर स्थित तपोभूमि आश्रम पहुंचेंगे, जहां निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम 2:15 बजे से 3:15 बजे तक आरक्षित रहेगा।
कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री 3:15 बजे तपोभूमि आश्रम से प्रस्थान कर 3:20 बजे पुनः राजकीय इंटर कॉलेज के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद 3:25 बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे और 3:50 बजे ला मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। अंत में 4:00 बजे मुख्यमंत्री 5, कालीदास मार्ग, लखनऊ पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। सीएम के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।



