
- नगर पालिका अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता ने सपरिवार किया कन्या पूजन
- कन्याओं को भोजन कराकर भेंट किए गए उपहार
खैराबाद,सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व महानवमी के अवसर पर खैराबाद के मोहल्ला भूलनपुर स्थित प्राचीन माँ गौरी देवी मंदिर में एक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर 1100 कन्याओं का कन्या भोज कराया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम
महानवमी के इस पावन दिन पर पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों और भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। खैराबाद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता और अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने सपरिवार मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया तथा उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराकर उपहार प्रदान किए। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास का माहौल देखने को मिला।सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
महानवमी के इस पावन पर्व पर माँ गौरी देवी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिली। भक्तों ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की मंगल कामना की।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा बच्चन चाचा ने बताया नवरात्रि पर कई वर्षों से भंडारा होता आ रहा है। माता रानी की कृपा से भंडारा दिनों दिन आगे बढ़ता जा रहा है भंडारा सुबह से रात्रि 12 बजे तक लगातार चलता रहता है। खैराबाद में जब से नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती बेबी अभिषेक गुप्ता के कार्यकाल से मंदिर में काफी विकास कार्य हुए है।मंदिर की दिव्यता दिनों दिन बढ़ती जा रही है ये सब माता रानी की कृपा है।
इस अवसर पर वीरेंद्र मिश्रा “बच्चन चाचा ” नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज राणा, सहित मंदिर कमेटी के सदस्य व हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।



