Sitapur संघर्ष से सफलता तक : अबूज़र अंसारी का UPSC में हुआ सेलेक्शन

  • कड़ी मेहनत, धैर्य और लगन के दम पर आखिरकार मिली बड़ी सफलता।

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित UPSC Civil Services Examination के घोषित परिणामों में सीतापुर के पुराने शहर के रहने वाले मो० अबूज़र अंसारी ने 671वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे शहर में खुशी का माहौल है।
मो० अबूज़र अंसारी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी माता बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अबूज़र ने अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार मेहनत की और आखिरकार अपनी लगन और संघर्ष के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

बताया जाता है कि अबूज़र अंसारी पिछले लगभग छः वर्षों से UPSC Civil Services Examination की तैयारी में जुटे हुए थे। इस लंबे सफर में उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ पूरे सीतापुर को गौरवान्वित किया।
उनकी इस उपलब्धि पर शहर के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अबूज़र अंसारी की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है कि कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button