
- सीतापुर के सीओ सिटी विनायक भोसले मेरठ रवाना
लखनऊ (पंच पथ न्यूज़)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादला सूची में सीतापुर के लिए सबसे अहम बदलाव सीओ सिटी की कमान संभाल रहे विनायक गोपाल भोसले का है, जिन्हें सीतापुर से मेरठ भेजा गया है। उन्हें मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विनायक गोपाल भोसले सीतापुर शहर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था संभाल रहे थे। उनके कार्यकाल में कई अहम मामलों में पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। अब उनके तबादले के बाद सीतापुर में नए सीओ सिटी की तैनाती का इंतजार है।
तबादला सूची के मुताबिक, सागर जैन को सहारनपुर से प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। मनोज कुमार रावत को गोंडा से संभल, आयुष विक्रम सिंह को मेरठ से बहराइच, अंतरिक्ष जैन को मेरठ से बुलंदशहर भेजा गया है।
इसके अलावा, सुश्री टिवंकल जैन को गौतमबुद्धनगर से लखनऊ, सुश्री लिपि नागायच को गाजियाबाद से वाराणसी, राजकुमार मीणा को प्रयागराज से मिर्जापुर, कशभ रूणवाल को लखनऊ से सोनभद्र, आलोक कुमार को संभल से प्रतापगढ़, डॉ. ईशान सोनी को वाराणसी से जालौन और मयंक पाठक को अलीगढ़ से सहारनपुर तैनात किया गया है।
इस फेरबदल को प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सीतापुर में अब नए सीओ सिटी की तैनाती का इंतेज़ार है।



