आम जन की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

  • कांग्रेस सदैव उठायेगी जनता की आवाज – शिशिर

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक ज्ञापन सीतापुर की प्रमुख मांगों को लेकर जिलाधिकारी को दिया गया। स्थानीय गांधी पार्क पर कांग्रेसजन एवं पदाधिकारी एकत्रित हुए तथा सभी ने अपने विचार रखकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट दफ्तर पहुंचे जहाँ उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता वर्मा व शहर अध्यक्ष शिशिर वाजपेयी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष शिशिर वाजपेई ने कहा की सीतापुर शहर की 8 सूत्री समस्याओं का ज्ञापन आज जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित किया जा रहा है जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी की सरकार धार्मिक उन्माद एवं तुष्टिकरण की राजनीति करती है वही हम सब कांग्रेस के सिपाही जन सरोकार की मांगों को लेकर प्रशासन से मांग करते हैं जल्द ही उक्त मांगों का निस्तारण कराया जाए। जिला अध्यक्ष डॉ ममता वर्मा ने कहा कांग्रेस का कार्यकर्ता सदैव सड़कों पर संघर्ष करता अपने नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जनता से सीधे संपर्क में है। पूर्व विधायक हरीश बाजपेई ने कहा आज जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है हम सबको एकजुट होकर डबल इंजन की सरकार को ध्वस्त करना है। पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश निषाद ने कहा कि आगे आने वाले समय में कांग्रेस शहर शहर गली-गली गांव गांव निकलकर लोगों से संवाद स्थापित करेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने सभी नौजवानों को एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की अपील की। पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित ने कहा की यह समय बदलाव का है। पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव ने कहा किया सरकार लोकतंत्र एवं संविधान की हत्या करने वाली है। प्रदेश कांग्रेस सदस्य डॉ विजय नाथ अवस्थी ने कहा कि हम सबको मिलकर 2027 में फ़िरकापरस्त सरकार को परास्त कर देना है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर उपाध्यक्ष रिजवान खान अहमद अंसारी अभय मिश्रा डॉक्टर मुदस्सिर अंसारी धीरेश कश्यप संजय कुमार सनी संजय दीक्षित शबनम प्रेमलता शुक्ला आशीष पांडे एम एल पांडे संजीत नाथ गुप्ता सीताराम भार्गव राजेश सिंह तोमर इकबाल अंसारी गुफरान खान रमेश कुमार राधेश्याम भार्गव मोहड़ शकील दिलेर सिंह अवनीश अग्निहोत्री अजय प्रकाश मिश्रा ओम प्रकाश मिश्रा चोक्ष विभु अवस्थी श्रेष्ठ तिवारी अनिल दीवान सत्रोहन लाल श्यामू पांडे सुधीर चौधरी रामलाल राही सर्वेश कुमार जन्नतुल निशा सरिता कनौजिया आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button