पीएसएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की उपमुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.बिनोद वर्मा जी ने अपने साथियों के साथ लखनऊ पहुंच कर मा.उपमुख्यमंत्री से शिष्टाचार वश भेंटकर पत्रकारों की समस्याओ से अवगत कराया और निराकरण की मांग भी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति आल इंडिया पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.बिनोद वर्मा ने अपने सहयोगी पदाधिकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव कुमार विष्णु कुमार प्रदेश सचिव जिला अध्यक्ष बरेली दिलीप कुमार सहित प्रतिनिधि मंडल के साथ लखनऊ पहुंच कर उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी से शिष्टाचार भेंट की।मा.उपमुख्यमंत्री जी से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार भाइयों के समझ आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। माननीय उपमुख्यमंत्री मा. पाठक जी ने पत्रकारों की समस्याओ का निराकरण कराने का हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button