बेसिक शिक्षा अधिकारी पहुंचे निरीक्षण पर, दस दिनों का दिया अल्टीमेटम

  • विकास खण्ड महोली के नरहरा, रहमतपुर और शाहपुर गुणवत्ता जाँचने पहुंचे बीएसए

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को विकास खण्ड महोली के निम्नांकित विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

विद्यालय में रजिस्टर जांचते बीएसए डॉ० गोरखनाथ पटेल

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय नरहरा में निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में पाया कि विद्यालय में कुल 02 अध्यापक एवं 02 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। निरीक्षण के दौरान अवधेश कुमार शुक्ला एक दिवसीय अवकाश पर पाये गये। विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि वह 10 कार्य दिवस में अपने विद्यालय की साफ सफाई, नामांकन में वृद्धि, एम0डी0एम0 की गुणवत्ता एवं छत की साफ-सफाई कराते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किये।

विद्यालय में टूटे इलेक्ट्रिक बोर्ड के सुधार के निर्देश देते बीएसए

इसके बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय रहमतपुर भी पहुंचे जहाँ उन्हें निरीक्षण के दौरान अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया हैं। विद्यालय में उपस्थित अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि वह 10 कार्य दिवस में अपने विद्यालय की साफ-सफाई, नामांकन में वृद्धि, एम0डी0एम0 की गुणवत्ता, मल्टीपल हैंडवाश को सही कराने एवं छात की साफ-सफाई कराते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किये गये। इसी के साथ बीएसए प्राथमिक विद्यालय शाहपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहाँ उन्हें कुछ कमियां मिलने पर 10 कार्य दिवस में सुधार करने में निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button