सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला संगठन की मासिक बैठक शहर के मोहल्ला लोहार बाग स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही पीडीए वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में समाजवादी पार्टी से जोड़ने और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई।
बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



