- सांसद राकेश राठौर को पत्र सौंप कर समस्या हल कराने का किया अनुरोध
सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। शनिवार को कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को पत्र सौंप कर खैराबाद के लोगों के लोगों के आसान रास्ते की मांग की है। कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार अफजल तथा पत्रकार व समाजसेवी यासीन इब्ने उमर ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ कांग्रेसी नेता और सांसद राकेश राठौर से उनके आवास पर मुलाकात की और खैराबाद रेलवे स्टेशन से संबंधित एक महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए एक पत्र सौंपा।
पत्र में कहा गया है कि जनपद के खैरबाद कस्बे में रेलवे स्टेशन और उसे जोड़ने वाली सड़क का बंद होना एक गंभीर समस्या है। खैरबाद की आबादी एक लाख से अधिक है, लेकिन रेलवे स्टेशन मुख्य शहर के दूसरी ओर स्थित है, जिससे कई स्थानीय लोगों को स्टेशन तक पहुंचने में कठिनाई होती है। शहर और रेलवे स्टेशन के बीच रेल ओवरब्रिज या अन्य सुरक्षित परिवहन सुविधाओं के अभाव से आम नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। स्थिति को और भी बदतर बनाने के लिए, कस्बे और रेलवे स्टेशन के बीच एक रेलवे माल गोदाम बनाने का प्रस्ताव है। यदि कस्बे और स्टेशन के बीच यह निर्माण कार्य होता है, तो इससे सार्वजनिक आवागमन और भी बाधित होगा और रेलवे स्टेशन तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
अतः आपसे निवेदन है कि खैरबाद की एक लाख से अधिक आबादी के मुद्दे को गंभीरता से लें और संबंधित अधिकारियों तथा रेल मंत्रालय के समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएं तथा हमारी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास करें। शहर और रेलवे स्टेशन के बीच प्रस्तावित रेलवे माल गोदाम के निर्माण पर पुनर्विचार किया जाए ताकि आम जनता की आवाजाही प्रभावित न हो। इस संबंध में सांसद माननीय राकेश राठौर ने आश्वासन दिया है कि यह खैरबाद निवासियों के लिए एक बड़ी समस्या है। हम इस मुद्दे को विभाग, रेल मंत्रालय और सरकार के समक्ष प्राथमिकता के आधार पर उठाकर हल करने का भरसक प्रयास करेंगे।



