लगातार बारिश से हालात बेकाबू, बिजली पानी व्यवस्था ठप्प, अभी भी सतर्क रहने की अपील

  • अभी और बढ़ेगा नदी का जलस्तर, प्रशासन ने अलर्ट रहने की अपील
  • आसमानी आफत ने खोली प्रशासनिक तैयारियों की पोल
  • सरायन नदी का जलस्तर बढ़ने से भी बढ़ रही दहशत

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। लगातार करीब 60 घंटे से हो रही बारिश अब लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि आफत बनती जा रही है। भारी बारिश और जलभराव के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बिजली और पानी की व्यवस्थाएं भी कई इलाकों में पूरी तरह ठप्प है।  प्रभावित होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं सरायन नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे मोहल्लों में एक बार फिर लोगों के बीच भय का माहौल है। तरीनपुर, अंसारी टोला समेत अन्य मोहल्लों में बुनियादी सुविधाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। मोहल्ले वासियों ने प्रशासन से अपील की है कि बिजली पानी की जल्द से जल्द समुचित व्यवस्था की जाए 24 घंटे से ज़्यादा हो गया है जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है। मोहल्लेवासियों में अशफाक अहमद, खुर्शीद आलम, नौशाद आलम, इलयास अहमद, शकील अहमद, अब्दुल कुद्दुस, सुफियान आलम, ज़ुहैब, हमज़ा, सैफ आदि शामिल है।गुरुवार की रात से शुरू हुई लगातार बारिश के बाद शुक्रवार देर रात सरायन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी किनारे बसे कई इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया। हालात बिगड़ने पर दर्जनों परिवारों को अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों और आसपास के सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर होना पड़ा। स्थानीय लोगों की चिंता इस बात से है कि नदी का जलस्तर और कितना बढ़ेगा और कब तक बढ़ेगा इस बात की चिंता सबसे ज़्यादा है।

अंसारी टोले में बिजली पानी के इंतज़ार में बैठे मोहल्लावासी

इस सम्बंध में जब एसडीएम सदर डॉ जनार्दन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और आगे अभी और बढ़ सकता है। जो लोग बाढ़ से प्रभावित है उनका रहने खाने की व्यवस्था धर्मशाला, शेल्टर होम में की गई है, एसडीएम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

क्षेत्र में आफत प्रतिनिधि राजधानी में बैठे सदर सीट से विधायक और राज्यमंत्री राकेश राठौर से संपर्क किया गया उनके क्षेत्र में समस्याओं से संबंधित वार्ता के लिए तो फोन उनके सहयोगी ने उठाया बताया कि मंत्री जी लखनऊ में उनसे अभी बात नहीं हो पाएगी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्षेत्र में आई आपदा के बीच विधायक जी क्षेत्र को छोड़ लखनऊ में हैं। उनके क्षेत्र बिजली पानी व्यवस्था सब धड़ाम है।वहीं सीतापुर सांसद राकेश राठौर से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह भी क्षेत्र से बाहर मीटिंग में हैं। उसके बाद उनके पुत्र रत्नम राठौर से फोन पर वार्ता हुई उन्होंने कहा आपदा आई है डीएम साहब भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं हम लोग भी व्यवस्था देखे हुए हैं। 

लगातार बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यालयों में लगातार दूसरे दिन अवकाश रखा गया है।चेतावनी के बावजूद तैयारियों पर उठे सवाल
मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी थी। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि संभावित आपदा को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से कितनी अग्रिम तैयारियां की गई थीं। हर वर्ष मानसून और भारी बारिश के दौरान जिले के कई हिस्सों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति सामने आती है, इसके बावजूद आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन और व्यवस्थाएं जमीन पर कितनी प्रभावी हैं, यह मौजूदा हालात में चर्चा का विषय बन गया है।
बिजली, जलनिकासी और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने जैसी व्यवस्थाओं को लेकर भी लोगों की चिंताएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि आपदा की चेतावनी पहले से थी तो प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव की तैयारियां पहले से क्यों नहीं मजबूत की गईं।

रेड अलर्ट के बीच प्रशासन सतर्क
सीतापुर में भारी बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जनपद को रेड अलर्ट की स्थिति में रखते हुए आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिला कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
आपात स्थिति में 05872-245753 और टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें।
फिलहाल लगातार हो रही बारिश के बीच सरायन नदी के किनारे बसे परिवारों की चिंता बनी हुई है। आने वाले घंटों में बारिश और नदी के जलस्तर की स्थिति पर सभी की नजर है।

Related Articles

Back to top button