
- जीआईसी चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
- मार्च निकाल कर लालबाग तक किया विरोध प्रदर्शन
सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने मिलकर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला भी फूंका। कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी माँग को लेकर जबरदस्त हल्ला बोला।
कांग्रेसियों ने आंख अस्पताल स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हुए जिसे बाद नारेबाजी करते हुए लालबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया इसके नाद जीआईसी चौराहे पर पहुंच कर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ ममता वर्मा ने कहा कि आज देश में वोट चोरी सबसे बड़ा मुद्दा है वर्मा ने कहा कि आज जिस तरह ज्ञानेश कुमार भाजपा से मिलकर पूरे देश में भाजपा की मदद कर रहे हैं जो कि पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र लोकतांत्रिक संस्थाएं धीरे-धीरे भाजपा के पास गिरवीं हो रही हैं।

शहर अध्यक्ष शिशिर वाजपेई ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा राहुल गांधी द्वारा पिछले 3 साल से लगातार उठाया जा रहा है। आज चुनाव आयुक्त पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में सन्लिप्त है। तत्काल उनका इस्तीफा होना चाहिए। वाजपेई ने कहा कि भाजपा की सरकार पूरी तरह से दमनात्मक हो चुकी है। आज देश में लोकतांत्रिक रूप से अपनी बात रखने का अधिकार भी भाजपा सरकार जनता से छीन रही है।
पूर्व जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा कि एक तरफ ज्ञानेश कुमार वोट चोरी कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ कांग्रेस शजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस पुतला लूट ले जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेसजन वोट चोरी के मुद्दे को तब तक उठाते रहेंगे जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देंगे।
पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश निषाद ने कहा हम राहुल गांधी जी के सिपाही हैं हम लोग एकजुट होकर इस सरकार के खिलाफ मुखर होते रहेंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित ने कहा देश में विपक्ष की एक आवाज राहुल गांधी है। पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव ने कहा हम सभी कांग्रेसजनों का यह दायित्व है कि हम सब संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ममता वर्मा, शहर अध्यक्ष शिशिर वाजपेई , पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश निषाद , पूर्व जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, कमला रावत, प्रदीप सिंह चौहान ,धीरेश कश्यप ,संजय कुमार सनी, आमोद मिश्रा,सतीश अग्निहोत्री सुश्री शबनम, शोभित अवस्थी , अमरनाथ मेहरोत्रा , अनुपमा द्विवेदी ,कृष्णा मुरारी मिश्रा ,मीना मिश्रा, ओंकारनाथ मिश्रा, संजीत गुप्ता , वीरेंद्र मिश्रा नयन ,करीम अंसारी , अयूब अहमद डंपी, इस्लाम अंसारी, अजय द्विवेदी, डॉ मुदस्सिर अहमद अंसारी, उपदेश गुप्ता, एम एल पांडे, अनिल दीवान, पिंकी गौतम , मोहम्मद साद, मुकेश मिश्रा, पंकज चतुर्वेदी, नागराज कश्यप, सत्यदेव पांडे, दिलेर सिंह, पीयूष मिश्रा सीताराम भार्गव, सूरज, आलोक आजाद, गौरव, शिवम, रजत आदि सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे



