
नई दिल्ली (पंच पथ न्यूज़)। अंकिता भंडारी के माता पिता से मिलने इंडिया गेट पहुंचे हैं। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी। अंकिता भंडारी के परिवार से करेंगे मुलाकात। पीड़ित परिवार भाजपा नेता दुष्यंत गौतम पर आरोप लगा रहा हैं गौतम हाल ही में सिक्किम के राज्यपाल बनाए गए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है जिसे जेल में होना चाहिए भाजपा उसे राज्यपाल कैसे बना सकती है।
अंकिता भंडारी जिसकी हत्या 2022 में उत्तराखंड के एक रिज़ॉर्ट में हुई थी उसके माता पिता इंडिया गेट पर धरने पर बैठे है जिससे मिलने राहुल गांधी पहुंच गए।
दुष्यन्त गौतम के राजपाल बनाए जाने के विरोध में यह धरना चल रहा है। परिवार का आरोप है कि, दरअसल, केंद्र सरकार ने BJP नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया है। अंकिता की फैमिली इसका विरोध कर रही है। उनका आरोप है कि जिस VIP गेस्ट को VIP सेवा न देने पर अंकिता का मर्डर हुआ, वो दुष्यंत गौतम भी हो सकते हैं। इसलिए CBI जांच पूरी होने तक नियुक्ति न दी जाए।
पीड़ित परिवार के साथ महिला सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना भी बैठी हैं। दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है कि अंकिता के माता पिता की ओर से हत्याकांड में शामिल वीआईपी के तौर पर दुष्यंत गौतम का नाम लिए जाने के बवादजूद मामले में सीबीआई जांच नहीं कराई गई। इसके बजाय भाजपा सरकार ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में कांग्रेस ने गांधी पार्क में मौन उपवास रखा है।



