जनपद में चल रही SIR प्रक्रिया की गुणवत्ता को जांचने माध्यमिक विद्यालय पहुंचे DM

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिधौली एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाड़ी- कंपोजिट विकास क्षेत्र सिधौली पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत बूथ का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फार्म-06 एवं फार्म-07 फार्म-08 के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा बूथ पर मतदाताओं की संख्या, मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं नाम हटाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहने पाए, जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं, उनके नाम नियमानुसार पुनः शामिल करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एस0आई0आर0 के दौरान मतदाता सूची से कटे नामों की भी जांच कर पात्र व्यक्तियों के नाम पुनः सम्मिलित किए जाएं। घर घर जाकर लोगों से फार्म एकत्रित कर समयसीमा में पुनरीक्षण कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सिधौली अवनीश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button