त्योहारों पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, छः लाख से ज़्यादा परिवारों को मिलेगा लाभ

  • उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मिलेंगे साल में दो निःशुक्ल LPG सिलेंडर रिफिल

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु एवं जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना कार्यक्रम का आयोजन भूमिजा हाल खैराबाद में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और समृद्धि के संकल्प के साथ ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के अन्तर्गत जनपद के लगभग 6,03,566 पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 02 अतिरिक्त निःशुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल का विशेष उपहार होली एवं दीपावली के पावन पर्वों पर दिया जा रहा है। इस कल्याणकारी योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित वर्ग की माताओं-बहनों को स्वच्छ ईंधन प्रदान कर उनके जीवन स्तर को गरिमापूर्ण बनाना है। पारंपरिक चूल्हों (लकड़ी, कोयला, उपले) के दमघोंटू और हानिकारक धुएं से महिलाओं व बच्चों को हमेशा के लिए आजादी मिलती है। गंभीर बीमारियों से बचाव धुएं से होने वाली सांस की बीमारियों, अस्थमा, फेफड़ों के संक्रमण और आंखों की कमजोरी का खतरा समाप्त होता है। कठिन शारीरिक श्रम से राहत महिलाओं को दूर-दराज के क्षेत्रों से भारी लकड़ी और उपले इकट्ठा करने के दैनिक शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिलती है।सुरक्षित रसोई ईंधन चूल्हे की चिंगारियों से होने वाली आकस्मिक आग व दुर्घटनाओं का जोखिम न्यूनतम हो जाता है। महिला के नाम पर मालिकाना हक गैस कनेक्शन परिवार की वयस्क महिला के नाम पर जारी होता है, जिससे समाज और परिवार में उनका सम्मान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि समय की भारी बचत एलपीजी पर भोजन अत्यंत तीव्र गति से पकता है, जिससे महिलाओं के प्रतिदिन के कीमती समय की बचत होती है। आर्थिक आत्मनिर्भरता के अवसर बचे हुए समय का उपयोग महिलाएं स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्प या अन्य आय-अर्जित करने वाले रचनात्मक कार्यों में कर सकती है। जीवन स्तर का उन्नयन वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी धुआं-मुक्त, आधुनिक और गरिमापूर्ण जीवन शैली प्राप्त होती है। पात्र परिवारों की महिला मुखिया को बिना किसी अग्रिम जमा राशि (सिक्योरिटी मुक्त) के नया गैस कनेक्शन मिलता है, जिसके अन्तर्गत चूल्हा, गैस सिलेंडर, रेगुलेटर और सुरक्षा पाइप निःशुल्क दिया जाता है। पहला रिफिल मुफ्त नया कनेक्शन चालू होते समय पहला 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर पूरी तरह भरा हुआ
मुफ्त दिया जाता है। सीधे बैंक खाते में धनराशि मुफ्त रिफिल योजना के तहत सिलेंडर की पूरी कीमत डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के आधार लिंक बैंक खाते में वापस भेजी जाती है।
कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी एवं लाभार्ती उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button