मंत्री शाह की यह अमर्यादित टिप्पणी देश व नारी तथा सेना का घोर अपमान :शिशिर वाजपेई

सीतापुर। शहर कांग्रेस ने गुरुवार को कॉलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह ने जिस देश की बेटी वह सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित टिप्पणी की है इसके विरोध में प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष शिशिर वाजपेई ने कहा की विजय शाह की यह अमर्यादित टिप्पणी देश व नारी तथा सेना का घोर अपमान है भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह के शब्दों में भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर किया है इससे सरकार की अलोकतांत्रिक और समाज में नफरत फैलाने की मंशा स्पष्ट हो गई है वाजपेई ने कहा की मंत्री का यह बयान युद्ध के समय सेना के मनोबल पर असर डाल सकता है।

पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश निषाद ने विजय शाह की घोर भर्त्सना करते हुए तत्काल बर्खास्त करने की अपील की पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित ने कहा कि यह नारी शक्ति एवं सेना का अपमान है पूर्व कोषाध्यक्ष आमोद मिश्र ने कहा की सेना के इस अपमान को देश कभी माफ नहीं करेगा प्रदेश कांग्रेस सदस्य धीरेश कश्यप ने कहा कि यह असंवैधानिक एवं अलोकतांत्रिक वक्तव्य है राष्ट्रपति महोदय को तत्काल इस मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता चोक्ष विभू अवस्थी, राज किशोर सिंह, शिव प्रसाद सिंह, अनिल शुक्ला, दीपा वैश्य, शबनम, अनिल शुक्ला, संजय कुमार सनी, आशीष पांडे,शहवेज मुख्तार, प्रेमलता शुक्ला, रामचंद्र भार्गव, की एन सिंह यादव,शत्रुघ्न लाल, अमर सिंह राणा, मुनेंद्र अवस्थी अंजलि कुमार,नयन मिश्रा, अखिलेश कुमार सिंह,अहमद अंसारी, शम्मी कपूर, मुन्नीलाल, गंगाराम, ओम प्रकाश मिश्रा, एडवोकेट अवधेश कुमार, अंकित कुमार सिंह आदि मौजूद थे

Related Articles

Back to top button