
- नवीन प्रदेश दायित्व के बाद पहली बार गृह जनपद सीतापुर पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री इंजी० समीर अहसन रिज़वी एवं प्रदेश मीडिया सह-संयोजक मो० सद्दाम हुसैन
सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश में नवीन प्रदेश दायित्व प्राप्त होने के पश्चात प्रदेश मंत्री इंजी० समीर अहसन रिज़वी एवं प्रदेश मीडिया सह-संयोजक मो० सद्दाम हुसैन के प्रथम गृह जनपद सीतापुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक, भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर हर समिति, उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य *सैयद अली वारसी* एवं लखनऊ से युवा मोर्चे के वरिष्ठ कार्यकर्ता *नीरज मिश्रा* भी उपस्थित रहे।
दोनों प्रदेश पदाधिकारियों के आगमन को लेकर जनपदभर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। जनपद की सीमा से लेकर विभिन्न कस्बों, चौराहों एवं निर्धारित स्वागत स्थलों तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा, नारों एवं आत्मीय अभिनंदन के साथ अपने नेताओं का स्वागत किया।
सीतापुर लहरपुर सिधौली में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
सिधौली में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति ने स्वागत कार्यक्रम को विशेष भव्यता प्रदान की। जिला उपाध्यक्ष श्री जफर हलीम खान, मंडल अध्यक्ष पुष्कर, नगर पालिका अध्यक्ष सिधौली श्री गंगाराम राजपूत, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमी मुला, जिला मंत्री अमीर हसन, मंडल अध्यक्ष अटरिया इशरत अली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रदेश पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह, आत्मीयता एवं संगठन के प्रति समर्पण देखते ही बन रहा था।
बख्शी का तालाब, इटौंजा टोल प्लाजा, महमूदाबाद मोड़, सिधौली एवं खैराबाद टोल प्लाजा सहित जनपद में प्रवेश के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सीतापुर शहर में जगह-जगह हुआ भव्य अभिनंदन
सीतापुर शहर में स्वर्गीय राजेंद्र कुमार गुप्ता जी की प्रतिमा एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा, अटल चौक पर दोनों प्रदेश पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कैप्टन मनोज पांडेय चौक पर नगर अध्यक्ष जकी अहमद द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मन्नी चौराहे पर प्रदेश मंत्री इंजी० समीर अहसन रिज़वी के आवास के निकट भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मुदस्सर खान ने दोनों नेताओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
कोर्ट चौराहे पर एडवोकेट मोहम्मद तारिक फारूकी एवं जीआईसी चौराहे पर जिला मंत्री सुखदीप सिंह उर्फ मुन्ना ने सिख समाज के लोगों के साथ स्वागत किया। नेपालापुर चौराहा एवं पटेल चौक पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ भव्य अभिनंदन
अपराह्न में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, सीतापुर में जिलाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला एवं जिला टीम के सम्मानित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया। जिला कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवीन प्रदेश दायित्व मिलने पर दोनों नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
लहरपुर क्षेत्र में भी जगह-जगह हुआ स्वागत
इसके उपरांत प्रदेश मीडिया सह-संयोजक मो० सद्दाम हुसैन के पैतृक क्षेत्र लहरपुर में भी स्वागत कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित हुई।
महंदीपुरवा धर्मकांटा पर कबीर प्रधान द्वारा स्वागत किया गया। लहरपुर गेट पर नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद एवं उनकी टीम ने भव्य अभिनंदन किया। नगर पालिका चौराहे पर तौहीद खान (अच्छे भाई) एवं इनाया पेट्रोल पंप पर शादान हुसैन द्वारा स्वागत किया गया। नेवादा सहित विभिन्न स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने दोनों नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
2027 विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी बढ़ाने का संकल्प
मीडिया से वार्ता के दौरान प्रदेश मंत्री इंजी० समीर अहसन रिज़वी एवं प्रदेश मीडिया सह-संयोजक मो० सद्दाम हुसैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास, सुशासन एवं राष्ट्रहित की विचारधारा को आगे बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समाज की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने, समाज के बीच भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने और पार्टी के प्रति विश्वास को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक स्तर पर व्यापक रणनीति के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान, संगठन की मजबूती एवं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इंजी० समीर अहसन रिज़वी वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जनपद सीतापुर के जिला अध्यक्ष का दायित्व भी निर्वहन कर रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण एवं निरंतर कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश मंत्री, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश का नवीन दायित्व प्राप्त हुआ है।
वहीं मो० सद्दाम हुसैन पूर्व में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं तथा वर्तमान में प्रदेश मीडिया सह-संयोजक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तर प्रदेश के रूप में संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही व्यापक सहभागिता
इस ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से अब्दुल कादिर प्रधान, शाबान हुसैन, नगर पालिका अध्यक्ष लहरपुर हाजी जावेद, नगर पालिका अध्यक्ष सिधौली श्री गंगाराम राजपूत, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा सलमान जैदी, समाजसेवी जीशान बाग, हाशिम अली, बख्शी का तालाब के समाजसेवी रज्जन पांडे, मुशर्रफ अहमद, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जफर हलीम खान, प्रेम मासी, जिला मंत्री आमिर खान सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।
कई स्वागत स्थलों पर जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा कर दोनों प्रदेश पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया, जिसने स्वागत कार्यक्रम को और भी भव्य एवं आकर्षक बना दिया। सीतापुर की धरती पर मिले इस अभूतपूर्व सम्मान, कार्यकर्ताओं के स्नेह एवं आत्मीय स्वागत ने दोनों प्रदेश पदाधिकारियों के प्रथम आगमन को ऐतिहासिक, गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय बना दिया। यह स्वागत जनपद में भाजपा संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और पार्टी के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक रहा।



