SITAPUR NEWS : कांग्रेस को मिल रही नई दिशा BCC ब्लॉक अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

  • यूपी कांग्रेस ने जारी की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की सूची, 19 ब्लॉकों में नए चेहरों को दी जिम्मेदारी

(पंच पथ) सीतापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सीतापुर ज़िले की ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की सूची को स्वीकृति प्रदान की है। यह सूची जिला कांग्रेस कमेटी सीतापुर की अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई थी, जिसे 4 जुलाई 2025 शुक्रवार को औपचारिक रूप से अनुमोदन मिल गया।

पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मज़बूत करने के उद्देश्य से की गई इस नियुक्ति में कुल 19 ब्लॉकों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। नए नामों में युवाओं, अनुभवी नेताओं और महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

🔹जारी सूची इस प्रकार है :

क्रम  ब्लॉक  नामित अध्यक्ष

1.  मिश्रिख- दिलेर सिंह
2.  रामपुर मथुरा-  सलीम
3.  एलिया-  नेपाल सिंह अर्कवंशी
4.  कसमंडा- ओंकार नाथ मिश्रा
5.  महमूदाबाद-  श्रीमती नीलम बहेलिया
6.  गोण्डलामऊ-  अवनीश अग्निहोत्री
7.  बिसवां-  मोहम्मद बकरीदी खान
8.  लहरपुर-  आदिल अंसारी
9.  पहला-  राहुल रस्तोगी
10.  हरगांव-  अनिश कुमार
11.  बेहटा-  आशीष शुक्ला
12.  खैराबाद-  श्रीमती राम सहेली उर्फ निशा भार्गव
13.  पिसावां-  सुधाकर सिंह
14.  मछरेहटा-  मोहम्मद शकील खान
15.  परसेंडी-  सीता राम भार्गव
16.  सकरन-  सुनील कुमार
17.  महोली-  आनंद प्रकाश मिश्रा
18.  रेउसा-  पंकज चतुर्वेदी
19.  सिधौली-  आदित्य शुक्ला

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने निर्देश दिया है कि चयनित अध्यक्ष संगठनात्मक कार्यों में पूर्ण सक्रियता के साथ सहयोग करें और पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करें।

🔸 संगठन को मिलेगी मजबूती
जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि यह सूची संगठन को गांव-गांव तक मज़बूत करेगी। नए अध्यक्षों के चयन में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन रखा गया है ताकि पार्टी की नीति और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुँचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button