- औचक निरीक्षण पर बड़ागांव पहुंचे जिलाधिकारी को बीएसए ने परोसा एमडीएम
सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, विकास खण्ड परसेण्डी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एम0 डी0 एम0 शेड की साफ-सफाई व्यवस्था देखी।

अधिकारीउन्होंने प्रधानाध्यापक से वार्ता करते हुये बच्चों की संख्या की जानकारी प्राप्त की। साथ ही शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने रसोईघर पहुंचकर पके हुये खाने की गुणवत्ता को परखा तथा कक्षा-2 पहुंचकर जिलाधिकारी ने बच्चों से वार्ता करते हुये छात्रा से पुस्तक पढ़वायी, छात्रा द्वारा सही से पुस्तक पढ़े जाने पर जिलाधिकारी ने प्रशंसा व्यक्त की। प्रधानाध्यापक को निर्देश दिये कि एम0डी0एम0 शेड की बेहतर साफ-सफाई, जलपान, खाने की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। मिड-डे-मिल के तहत पकाये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को प्रधानाध्यापक स्वयं परखें तथा बच्चों के साथ ही बैठकर भोजन भी करें। विद्यालय में वाल पेंटिंग स्पष्ट रूप से लिखे होने पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक की प्रशंसा भी की।
निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल सहित संबंधित उपस्थित रहे।



