पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में हुआ आयोजन

  • पंडित नेहरू का योगदान भारत देश को एक विकसित देश बनाने का था :कांग्रेस जिलाध्यक्ष 

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ0 ममता वर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू का योगदान भारत देश को एक विकसित देश बनाने का था उन्होंने अपने पंचशील सिद्धांतों से भारत देश की एक सुंदर परिकल्पना की उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में तमाम योजनाएं इस देश में लागू हुई आज युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है श्रीमती वर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी की लड़ाई में कई साल जेल में रहकर इस देश की स्वतंत्रता दिलाने में भी अपना भूत पूर्ण योगदान दिया था आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें देश याद कर रहा है श्रीमती वर्मा ने नेहरू जी के प्रतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए कांग्रेस संगठन में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित पूर्व प्रत्याशी लोकसभा मिश्रिख श्रीमती मंजरी राही शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेई निवर्तमान उपाध्यक्ष राजकिशोर सिह, संजीव नाथ गुप्ता, दीपा वैश्य हसीना खातून गुरु शरण द्विवेदी अनिल दीवान चंद्र शुक्ला, मुनेंद्र अवस्थी आनंद श्रीवास्तव, अंकित सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित

Related Articles

Back to top button