
सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। अन्नपूर्णा साहित्य संगम की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान संरक्षिका पुष्पा अवस्थी के रम्पा रोड स्थित आवास पर काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। यासीन इब्ने उमर के संयोजन तथा पुष्पा अवस्थी के संरक्षण में आयोजित काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता जीएल गांधी के द्वारा की गई। तथा राम किशोर श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया, और गीता किशोर श्रीवास्तव की वाणी वंदना के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विदेश यात्रा से लौटीं पुष्पा अवस्थी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि साहित्य के प्रति आपका यह समर्पण और मेरे भैया अनिल द्विवेदी के प्रति आपकी श्रद्धा और प्यार ने हमारी काव्य गोष्ठी को निरंतरता प्रदान की है। जो हमारे ना होने पर भी अनवरत अपने समय पर आयोजित होती रही है। और आप सबके सहयोग से यह साहित्य का करवां यूं ही आगे बढ़ता रहेगा।
इस अवसर पर पुष्पा अवस्थी, जीएल गांधी, राम किशोर श्रीवास्तव, एपी गौतम, गीता किशोर श्रीवास्तव, राजबहादुर वर्मा, रामदास वैश्य रामू, आलोक आदर्श, विदुषी विदु, सुधांशु त्रिवेदी आदि ने उत्कृष्ट काव्य पाठ से काव्य गोष्ठी को सफल बनाया। राष्ट्रगान के साथ काव्य गोष्ठी का समापन किया गया। अजय कुमार शर्मा ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए काव्य गोष्ठी के समापन की घोषणा की।