Holi से पहले वेतन जारी करने के सख्त निर्देश, कर्मचारियों को बड़ी राहत

लखनऊ (पंच पथ न्यूज़)। होली पर्व से पहले प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर हाल में कर्मचारियों का वेतन होली से पहले जारी किया जाए, ताकि त्योहार के दौरान किसी को आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि वेतन वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आउटसोर्सिंग कर्मियों, संविदाकर्मियों और सफाईकर्मियों समेत सभी श्रेणी के कर्मचारियों का भुगतान भी समय से सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि देरी होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव

  • सरकार ने होली को देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्था में भी बदलाव किया है
  • शनिवार, 28 फरवरी 2026 को कार्यदिवस घोषित किया गया है।
  • कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 का अतिरिक्त अवकाश दिया जाएगा।
  • प्रदेश में होली का अवकाश 2, 3 और 4 मार्च को रहेगा।

सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में संतोष का माहौल है। समय से वेतन मिलने से बाजारों में भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है, जिससे त्योहार के दौरान व्यापारिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

प्रदेश की योगी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहार के अवसर पर कर्मचारियों की सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और सभी विभाग समयबद्ध ढंग से भुगतान प्रक्रिया पूरी करें।

Related Articles

Back to top button