बज़्मे उर्दू सोसाइटी के तत्वावधान में होगा ‘कोह-ए-कतआत’ का विमोचन

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। शहर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बज़्मे उर्दू सोसाइटी के तत्वावधान में प्रसिद्ध हास्य कवि एवं शायर महफ़ूज़ रहमानी के पांचवें काव्य संग्रह “कोह-ए-कतआत” का भव्य विमोचन समारोह आगामी 31 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से मुस्लिम जूनियर हाई स्कूल, सीतापुर में होगा।

कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शिरकत करेंगी। समारोह की अध्यक्षता जनाब मस्त हफ़ीज़ रहमानी करेंगे, जो बज़्मे उर्दू सोसाइटी के अध्यक्ष हैं। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. महताब काकोरवी (अध्यक्ष, दबिस्ताने अहले कलम) तथा सुप्रसिद्ध कवि, लेखक एवं खंड शिक्षा अधिकारी जनाब अवधेश कुमार मौजूद रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शाह खालिद (प्रवक्ता, डायट खैराबाद-सीतापुर) कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम का संचालन मशहूर मुशायरा संचालक, शायर एवं पत्रकार जनाब इलियास चिस्ती करेंगे, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी बज़्मे उर्दू सोसाइटी के महासचिव खुशतर रहमानी निभा रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर “कोह-ए-कतआत” पुस्तक के विमोचन के साथ-साथ शिक्षक खुशतर रहमानी के स्कूल चलो गीत की वीडियो लॉन्चिंग भी की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर साहित्य प्रेमियों और उर्दू अदब से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
बज़्मे उर्दू सोसाइटी ने जिले के साहित्यकारों, शिक्षकों, पत्रकारों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button