काव्य संग्रह पैगामे मोहब्बत का भव्य विमोचन व कवि सम्मेलन

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। तत्सत सेवा संस्थान सीतापुर के द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम व कवि सम्मेलन मुशायरा में सीतापुर के युवा शायर, कवि, पत्रकार व समाजसेवी यासीन इब्ने उमर के हिंदी काव्य संग्रह पैगामे मोहब्बत का भव्य विमोचन किया गया। साईं गेस्ट हाउस तरीनपुर में आयोजित कार्यक्रम श्री कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस और आई इंडिया न्यूज़ चैनल के सहयोग से संपन्न हुआ। अभय श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में आई इंडिया न्यूज़ चैनल के डायरेक्टर डॉ पंकज सिंह गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, तथा नगर पालिका अध्यक्ष हरगांव गफ्फार खान, मानस मेला समिति अध्यक्ष विशंभर दयाल तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्राम सागर, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक व शायर मस्त हफीज रहमानी, बार एसोसिएशन सीतापुर के पूर्व अध्यक्ष विजय अवस्थी, बार एसोसिएशन सीतापुर कोषाध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, जूही जयसवाल भाजपा महिला मोर्चा आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि पंकज सिंह गौड़ ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि अनिल द्विवेदी ने बरसों पहले जिस पौधे को लगाया था वह आज यासीन इब्ने उमर और अभय श्रीवास्तव आदि के रूप में पल्लवित हो रहा है। जो समाज, शिक्षा, संस्कृति, भाषा और साहित्य की सेवा कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि यासीन इब्ने उमर के काव्य संग्रह पैगामे मोहब्बत के द्वारा एक अच्छा संदेश लोगों तक पहुंचेगा। इस अवसर पर अब्दुल गफ्फार खान, मस्त हफीज रहमानी, विशंभर दयाल तिवारी, विजय अवस्थी, विश्राम सागर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम का शुभारंभ विजय प्रकाश पांडे कंठ ने वाणी वंदना से किया और मुजीब सीतापुरी ने नाते पाक पेश की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर मुजीब सीतापुरी ने की और संचालन तुषार मिश्रा व अभय श्रीवास्तव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में मस्त हफीज रहमानी, डॉक्टर तनवीर इकबाल बिस्वानी, मंजर यासीन, नदीम सीतापुरी, एपी गौतम, मुजीब सीतापुरी, कार्तिकेय शुक्ला, ज्ञान प्रकाश सिंह प्रतीक, तुषार मिश्रा, खुश्तर रहमानी, अमित कैथवर, अफजल युसूफ, सुमन मिश्रा, कमर खैराबादी, अख्तर मुजीबी, रामकिशोर श्रीवास्तव, अनामिका वैश्य आईना, विजय प्रकाश पांडे कंठ, रियाजुद्दीन रियाज, रौनक सीतापुरी, गीता किशोर श्रीवास्तव, रईस रहमानी, वसी खैराबादी, आलोक आदर्श, आयुष आयु आदि ने काव्य पाठ किया।
इस अवसर पर प्रगति बाजपेई, सुरेंद्र सिंह, कान्हा बाजपेई, सरताज खान एडवोकेट, सिराज अहमद गौरी, चंदन वैश्य, मोहम्मद ओसामा अंसारी, मोहम्मद बिलाल अंसारी, मोहम्मद शाहनवाज, शहाब कमर, जाहिद अंसारी, मोहम्मद हसन, कारी मोहम्मद असद, एसके तूफानी, इरफान अहमद, दानिश कुरेशी, अनवर अली, मनीष मल्होत्रा, मोहित सिंह, अमन वर्मा, संतोष राव, मुत्तलिब, रेहान अंसारी, असद जुनैद, शहनवाज बेग, राकेश सक्सेना, हुसैन अंसारी आदि ने उपस्थित रहकर अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button