पल्स पोलियो अभियान का जिलाधिकारी डॉ० राजा गणपति आर ने किया शुभारंभ

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला महिला चिकित्सालय में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर० ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया तथा शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुनीता कश्यप ने जिलाधिकारी को स्मृति स्वरूप फ्लावर पॉट भेंट कर सम्मानित किया।

बच्चे को पोलियो की ड्राप पिलाते डॉ० राजा गणपति आर

कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने मातृ सुरक्षा केंद्र का निरीक्षण कर अस्पताल में साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, अस्पताल की स्वच्छता बनाए रखने तथा सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों से पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पाँच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखरंजन समद्दर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुनीता कश्यप सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button