सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार के विरुद्ध किए जा रहे निर्णायक संघर्ष को और अधिक बल देने के लिए प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मंशानुरूप जिला सीतापुर में जिला /शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा “मिशन 2027″ के अंतर्गत मुख्यालय स्थित हिन्दी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का उद्देश्य जनपद में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुख बनाते हुए “मजबूत संगठन – मजबूत संघर्ष” के संकल्प को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारना है।
बैठक में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, फ्रंटल संगठनों एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी, सीतापुर की अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा (पासी) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव–2027 की तैयारियों में पूरी गंभीरता और मजबूती के साथ जुट चुकी है। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका में लाने, बूथ समितियों के गठन, सदस्यता अभियान को गति देने, जनसंपर्क को व्यापक बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए जनता के विश्वास को पुनः मजबूत करना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव एवं बूथ-बूथ तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
उत्तकर्ष अवस्थी पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा हम सभी को संगठित, अनुशासित एवं संघर्षरत होकर अपने लक्ष्य तक पहुंचना होगा तभी कामयाबी हासिल होगी।
रमेश निषाद पूर्व अध्यक्ष ने कहा जब हमारा संगठन मजबूत होता है तो संघर्ष भी मजबूत होता है और मजबूत संघर्ष ही किसी लक्ष्य की चाभी है।
बैठक में संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन एवं समन्वय पर विशेष बल दिया गया तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से “मिशन 2027 – हम हैं तैयार” के संकल्प को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का समापन “जय हिंद”, “जय कांग्रेस” एवं “जय भीम” के उद्घोष तथा “मिशन 2027 – हम हैं तैयार” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश निषाद ने किया तथा कार्यक्रम को प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेई, पूर्व जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेई, पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव, पूर्व प्रत्याशी कमला रावत, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष रिज़वान अहमद,पूर्व प्रत्याशी अनुपमा द्विवेदी, सीताराम भार्गव, कपिल लोधी, संजीव गुप्ता आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सोना देवी, शबनम, मीना मिश्रा, ओमकारनाथ मिश्रा, अवनीश अग्निहोत्री, मो शकील ख़ान, राहुल रस्तोगी, दिलेर सिंह, आशीष शुक्ला, रिजवान ख़ान, सतीश अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहें |



