
- कांग्रेस कार्यकर्ता ही सर्वोपरी: राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी अब्दुल हन्नान
सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में स्थानीय हिंदी सभा में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश सह-प्रभारी अब्दुल हन्नान ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के बब्बर शेर हैं। उन्होंने कहा कि देश में संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जननायक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लड़ी जा रही है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राहुल गांधी जी के संदेश को आम जनमानस तक पहुंचाने का संकल्प लें।
अब्दुल हन्नान ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि हम सभी एकजुट होकर वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसके लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को पूरी मजबूती और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटना होगा।
जिला अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी जननायक राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी तथा प्रभारी अविनाश पांडे जी एवं धीरज गुर्जर जी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।
शहर अध्यक्ष शिशिर वाजपेई ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और एकजुटता के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में हम सभी मिलकर सत्ता परिवर्तन करेंगे।
पूर्व विधायक हरीश बाजपेई ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली और समृद्ध इतिहास रहा है। कांग्रेस का कार्यकर्ता सदैव एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता रहा है।
पूर्व जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा कि हम सभी मिलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहेंगे।
उपाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार है और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की नई शुरुआत होगी।
प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने बेरोजगारी, महंगाई सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच मजबूती से अपनी आवाज पहुंचानी होगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश निषाद ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
जिला कोषाध्यक्ष संजीव नाथ गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से मजबूत होता है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की।
प्रदेश सचिव राजेश सिंह तोमर ने किसानों के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को उनका उचित सम्मान और अधिकार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन आज किसान अपनी उपज का उचित मूल्य, सम्मान और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। कांग्रेस किसानों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और उनके हितों के लिए लगातार संघर्ष करेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित, पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव, विजय नाथ अवस्थी, प्रदीप सिंह चौहान, कयूम अंसारी, संजीव नाथ गुप्ता, राजेश सिंह तोमर, चोक्ष विभू, श्रेष्ठ तिवारी, सुधीर पांडे, सतीश अग्निहोत्री, धीरेश कश्यप, संजय कुमार, सनी, अमर सिंह राणा, अमर मेहरोत्रा, मंजरी राही, ओंकारनाथ मिश्रा, नीलम बहेलिया, राहुल रस्तोगी, मोहम्मद सलीम, पंकज चतुर्वेदी, आशीष शुक्ला, विजय भार्गव, सीताराम राजवंशी, आदिल अंसारी, जितेन शुक्ला, रिजवान खान, अहमद अंसारी, महबूब अली, शत्रोहन लाल, मीणा मिश्रा, ऋचा मिश्रा, श्यामू पांडे, पुनीत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



