NHAI का बड़ा फ़ैसला: 15 जुलाई से दोपहिया वाहनों में भी लगेगा टोल टैक्स

  • अब बाइक वालों को भी देना होगा टोल टैक्स, 15 जुलाई से लागू हो सकता है नया नियम

(पंच पथ न्यूज़)
नई दिल्ली। अब अगर आप बाइक या स्कूटी से नेशनल हाइवे (NH) पर सफर करते हैं तो आपको भी टोल टैक्स देना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 15 जुलाई 2025 से दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने का फैसला किया है।
अभी तक दोपहिया वाहनों को नेशनल हाइवे पार करने पर टोल प्लाज़ा से गुजरने पर अलग से भुगतान नहीं करना पड़ता था। वह पहले ही खरीद के समय एकमुश्त टोल टैक्स में शामिल रहता था। लेकिन 15 जुलाई 2025 से यह व्यवस्था बदल रही है।


अब जाने क्या और कैसे है नया नियम-
● 15 जुलाई 2025 से दोपहिया वाहन चालकों को भी टोल टैक्स देना होगा।
● टोल टैक्स का भुगतान FASTag के ज़रिए करना होगा।
● अगर FASTag नहीं लगा या बैलेंस नहीं है तो ₹2000 तक जुर्माना लग सकता है या दोहरा टोल देना पड़ सकता है।

अब जाने पहले क्या और कैसे होता था-
● अब तक दोपहिया वाहनों से हाईवे पर कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाता था। लेकिन अब बाइक और स्कूटी जैसे वाहनों से भी टोल वसूला जाएगा।
● सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
सरकार का कहना है कि दोपहिया वाहन भी हाईवे की सुविधा लेते हैं, इसलिए उनका भी योगदान ज़रूरी है। FASTag से भुगतान आसान होगा और टोल प्लाज़ा पर जाम कम होगा। यह सिस्टम पारदर्शी और डिजिटल होगा। हालांकि की सरकार का अभी तक कोई आधिकारिक बयान इस पर नहीं आया है।

अब बात करते हैं टोल टैक्स कितने का होगा-
सरकार ने अभी टोल की रकम साफ नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि यह कारों से कम होगी। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बाइक वालों के लिए सालाना पास की सुविधा भी लाई जा सकती है। बाइक चालकों को क्या करना चाहिए? ऐसे में अपनी बाइक पर FASTag लगवा लें। FASTag खाते में बैलेंस रखें। टोल प्लाज़ा पर रुकने की ज़रूरत नहीं होगी, सीधे पार हो पाएंगे।


अब बात आती है कि अगर FASTag नहीं है तो-
अगर कोई बिना FASTag के टोल प्लाज़ा पार करेगा तो, ₹2000 तक का जुर्माना लग सकता है। या फिर दो गुना टोल देना पड़ सकता है। बार-बार नियम तोड़ने पर वाहन ज़ब्त भी किया जा सकता है। हालांकि की इन सब चीजों पर अभी काम चल रहा है कि कब और कैसे क्या क्या नियम लागू किये जाएं।

15 जुलाई से NHAI की यह नई टोल नीति दोपहिया चालकों के लिए बदलाव लेकर आ रही है। जहाँ एक ओर इससे यात्रा में थोड़ी अतिरिक्त लागत जुड़ सकती है, वहीं राजमार्गों पर ट्रैफ़िक कमज़ोर होगा और कर रसीद प्रणाली पारदर्शी।
बाइक राइडर्स को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते FASTag लगवा लें और अपने टोल पास खाते की तैयारी कर लीजिए।

Related Articles

Back to top button