केक काटा, रक्तदान किया और पेट्रोल भी बंटा, ऐसे मनाया गया Akhilesh Yadav का जन्मदिन

(पंच पथ न्यूज़)
सीतापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सीतापुर में बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जन्मदिन को यादगार बना दिया।

सपा ज़िला कार्यालय पर मौजूद नेता व कार्यकर्ता

सबसे पहले जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। गोष्ठी के पश्चात कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और अखिलेश यादव के दीर्घायु और आगामी चुनावी सफलता की कामना की। सपा जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह ने कहा कि, “हम सभी ने संकल्प लिया है कि 2027 में जिले की सभी 9 विधानसभा सीटें जीतकर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे।”
इस अवसर पर विधायक अनिल वर्मा, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, राधेश्याम जायसवाल, रामपाल राजवंशी, रामहेत भारती, दिग्विजय सिंह देव, शमीम कौसर सिद्दीकी, राबिन यादव, आशुतोष यादव सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुफ्त पेट्रोल वितरित करवाते छात्र सभा के ज़िला अध्यक्ष शिवम सिंह

मुफ्त पेट्रोल सेवा से जनता को राहत- सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आम जनता को मुफ्त पेट्रोल सेवा दी। शहर में कई स्थानों पर मोटरसाइकिल और स्कूटी में पेट्रोल भरवाया गया। शिवम सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा पेट्रोल की कीमतों में की गई वृद्धि से जनता परेशान है और अगर समाजवादी सरकार आती है तो पेट्रोल पर वैट घटाया जाएगा

रक्तदान करते सपा नेता व कार्यकर्ता

रक्तदान शिविर का आयोजन-
पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में सपा नेता दिग्विजय सिंह देव के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 21 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। दिग्विजय सिंह देव ने कहा, “रक्तदान से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता।” इस कार्यक्रम में सचिन जयसवाल, अनस खान, संदीप कश्यप, मेराज खान, शिवम सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।


मरीजों को बांटे गए फल-
MLC जासमीर अंसारी, पूर्व सांसद कैसर जहां और सपा जिलाध्यक्ष क्षत्रपाल सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को सैकड़ों की तादात में फल की टोकरियां वितरित कीं। फल पाकर मरीजों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।

इस तरह अखिलेश यादव का जन्मदिन सीतापुर में जनसेवा, सामाजिक सौहार्द और पार्टी के जमीनी जुड़ाव के संदेश के साथ मनाया गया।

Related Articles

Back to top button