
- राज्य स्तर पर सिधौली दूसरे व सीतापुर नगर पालिका 11वें स्थान पर
(पंच पथ न्यूज़) सीतापुर। गुरुवार देर शाम जारी हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के आकड़ो के मुताबिक जनपद सीतापुर ने अहम बाज़ी मारी है। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत 12,500 अंको की परीक्षा होती है। जिसके उपरांत प्राप्त अंको के आधार पर राष्ट्रीय स्तर से ले कर राज्य स्तर पर रैंकिंग मिलती है। स्वच्छता मामले में राष्ट्रीय स्तर की टीम जगह जगह जा कर सर्वे करती है जिसके बाद नगर पालिका व नगर पंचायतों को अंक दिए जाते हैं।
स्वच्छता के मामले में सीतापुर जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अगर आंकड़ों की बात की जाए तो नगर पालिकाओं में सीतापुर जनपद में सीतापुर नगर पालिका ने जनपद स्तर पर प्रथम राज्य स्तर पर 11वां और राष्ट्रीय स्तर पर 8818 अंको के साथ 149वां स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। तो वहीं अगर नगर पंचायत सिधौली की बात की जाए तो सिधौली ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर जनपद का परचम बुलंद कर दिया। नगर पंचायत सिधौली ने राष्ट्रीय स्तर पर 9938 अंको के साथ 22वां स्थान प्राप्त किया है।

इसी के साथ अन्य नगर पंचायतों की बात की जाए तो महोली ने जनपद में दूसरा राज्य स्तर पर छठा व राष्ट्रीय स्तर पर 9091अंक प्राप्त कर 111वां पायदान हासिल किया है। और पैंतेपुर नगर पंचायत ने राज्य स्तर पर 14वां राष्ट्रीय स्तर पर 8621 अंको के साथ 294वां स्थान हासिल किया है। एवं बात की जाए हरगांव नगर पंचायत की तो 8469 अंको के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 218वां स्थान प्राप्त किया है। और इसी के साथ तंबौर नगर पंचायत ने जनपद में पांचवा व 141वां स्थान प्राप्त किया है।

अब बात की जाए अन्य नगर पालिकाओं की तो जिले की अन्य नगर पालिका भी पीछे नहीं रहीं खैराबाद की नगर पालिका ने सीतापुर की नगर पालिका को टक्कर देते हुए जनपद में दूसरा और राज्य स्तर पर 11वां और राष्ट्रीय स्तर पर 8818 अंको के साथ 149वीं पायदान पर आ कर पूरे खैराबाद में स्वच्छता की चमक बिखेर दी है। तो वहीं लहरपुर नगर पालिका ने जनपद में तीसरा व प्रदेश स्तर पर 26वीं एवं राष्ट्रीय स्तर पर 8277 अंको के साथ 187वीं स्थान ला कर लहरपुर वासियों को गौरान्वित महसूस कराया है। इसी के साथ महमूदाबाद नगर पालिका ने जनपद में चौथा बिसवां ने पाँचवा और मिश्रिख ने छठा स्थान हासिल किया है।
सीतापुर जनपद की इस उपलब्धि पर अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि सभी नगर पालिका नगर पंचायत कर्मचारी सफाईकर्मी नागरिकों समेत अधिकारियों और अध्यक्षों की मेहनत और लगन से ही संभव हो पाया है। और इसे कामयाब बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।