विकास भवन में सिंचाई व्यवस्थाओं की समीक्षा, किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने के निर्देश

  • जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें: सांसद राकेश राठौर

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। सांसद राकेश राठौर ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में लघु सिंचाई एवं नलकूप विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद की सिंचाई व्यवस्थाओं, राजकीय नलकूपों की वर्तमान स्थिति तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।सांसद ने अधिकारियों से विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सिंचाई सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा राजकीय नलकूपों के संचालन और रखरखाव की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जनपद में किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।बैठक के दौरान सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खराब पड़े नलकूपों की मरम्मत एवं संचालन कार्य में तेजी लाई जाए तथा किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने और विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति से सांसद को अवगत कराया और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य किए जाने की जानकारी दी।

इस बैठक में लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ साथ सांसद प्रतिनिधि महेंद्र यादव, रत्नम राठोरे, एहतिशाम बेग समेत अन्य लोग भी रहे मौजूद।

Related Articles

Back to top button