जिला महिला अस्पताल बढ़ी सहूलियत, अब थाइराइड की जाँच के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतेज़ार

  • 30 मरीज़ों की एक साथ होगी थायराइड जाँच, 27 मिनट में रिपोर्ट
  • सीएमएस डॉ० सुनीता कश्यप ने किया जाँच मशीन का उद्घाटन

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। जिला महिला अस्पताल में ब्रस्पतिवार को थायराइड जाँच मशीन का शुभारंभ कर दिया गया। यह शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० सुनीता कश्यप ने किया।
दूरदराज़ ने जिला महिला अस्पताल में आने वाले मरीज़ों को अब थायराइड की जाँच के लिए इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा और न ही बाहर से करने की ज़रूरत पड़ेगी क्योंकि थायराइड जाँच की मशीन अब जिला महिला अस्पताल में ही लगा दी है जिसमे एक साथ 30 मरीज़ों की जाँच हो सकेगी।

सीएमएस डॉ० सुनीता कश्यप ने कहा यह मशीन लगने ने जिला अस्पताल आने वाले मरीज़ों को काफी लाभ मिलेगा और उनका समय भी बचेगा। जन्होने बताया इसमें एक साथ 30 मरीज़ों की जांच हो सकेगी और करीब 27 मिनट में ही रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। गुरुवार को इस मशीन का संचालन शुरू कर दिया गया है और इस दौरान 101 मरीज़ों की जाँच भी हुई है। अस्पताल में मशीन के संचालन को लेकर कर्मचारियों को बुधवार को ही प्रशिक्षण दे दिया गया है। इसमें तीन लैब टेक्नीशियन के साथ एक चिकित्सक मौजूद रहेगा।

इस पहल से महिलाओं के स्वास्थ्य को और बेहतर इलाज मिल सकेगा। अस्पताल प्रशासन लगातार बेहतर त्वरित व सटीक इलाज मिल सकेगा।

सीतापुर में अभी तक अगर किसी को थायराइड की जाँच करानी होती थी तो रिपोर्ट उसे अगले दिन मिलती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है।

Related Articles

Back to top button