जुलूस-ए-मोहम्मदी में 12 फीट से ऊंची न हों गाड़ियां, कम साउंड का हो इस्तेमाल : अध्यक्ष मुजीब

मरकजी कमेटी जुलूस ए मोहम्मदी की बैठक सम्पन्न, अंजुमनों के ज़िम्मेदारान को दिशा निर्देश जारी

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। शहर की तमाम अंजुमनों के साथ शुक्रवार देर शाम मरकजी कमेटी जुलूस ए मोहम्मदी ने एक बैठक आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता मरकजी कमेटी के अध्यक्ष हाजी मुजीब अहमद ने की। बैठक में आगामी जुलूसे मोहम्मदी के सिलसिले में जुलूस को बेहतर तरीके से उठाने के लिए विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष हाजी मुजीब अहमद ने अपील करते हुए कहा कि सभी अंजुमन ये खास ध्यान दें कि जुलूस में शामिल होने वाली किसी भी गाड़ी की ऊंचाई 12 फीट से ऊपर न हो। जुलूस में डीजे न लगाया जाए। कम से कम साउंड का इस्तेमाल किया। साथ ही फॉग और दूसरी अनावश्यक चीजों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

बैठक में मौजूद अंजुमनों के सदर व सेकेट्री

उन्होंने कहा कि प्रशासन से जो भी गाइडलाइंस मिली हैं, उनका पूरी तरह पालन किया जाए। जनरल सेक्रेटरी इकबाल अहमद ने बताया कि रबीउल अव्वल माह की पहली तारीख से अंजुमनों का रजिस्ट्रेशन मसूद आलम अंसारी मरहूम की दुकान पर कोषाध्यक्ष यासीन इब्ने उमर व अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। बैठक में कारी सलाहुद्दीन, इम्तियाज खान, आफताब आलम अंसारी, नूरुल हक, यासीन इब्ने उमर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सभी पदाधिकारियों ने जुलूस को सादगी और एहतराम से निकाले जाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नायब सदर अब्दुल कयूम अंसारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कारी मोहम्मद असद ने कुरान की तिलावत से किया और कोषाध्यक्ष यासीन इब्ने उमर ने नाते पाक का नजराना पेश किया। इस मौके पर मुन्ना पहलवान, अफताब इकबाल, शमीम बेग, फुरकान अंसारी, मुमताज गाजी, शाहनवाज अंसारी, नेहाल, एहराज बेग, जीशान मिर्जा और शहर की तमाम अंजुमनों के सदर व सेक्रेटरी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button