
- रासायनिक दुर्घटना से निपटने की तैयारियों का हुआ मॉक ड्रिल
- प्रशासन और यूनिट टीम ने परखी आपातकालीन व्यवस्था
बिसवां, सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को रेडिको खेतान लिमिटेड, सीतापुर यूनिट, “रासायनिक दुर्घटना आपदा से सुरक्षा एवं बचाव” विषय पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित रासायनिक दुर्घटना की स्थिति में आपातकालीन प्रतिक्रिया, बचाव एवं राहत कार्यों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और उपलब्ध संसाधनों की तैयारियों को परखना रहा।
मॉक ड्रिल के दौरान रासायनिक आपदा जैसी आपात स्थिति में कर्मचारियों और संबंधित टीमों द्वारा अपनाई जाने वाली सुरक्षा एवं बचाव प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास किया गया। प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग और यूनिट की टीमों ने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय का अभ्यास किया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी, अपर मजिस्ट्रेट फूल चन्द्र यादव, SDM सिधौली अविनाश कुमार, SDM बिसवां राहुल सिंह, तहसीलदार बिसवां अनिल कुमार राम, तहसीलदार सिधौली डॉ. प्रीति सिंह, CHC बिसवां के डॉ. अमित कपूर, CHC सिधौली के डॉ. आनंद कुमार, फायर ऑफिसर बिसवां उमाशंकर यादव तथा कंदुनी चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
प्लांट स्तर से यूनिट हेड अंशु श्रीवास्तव, हेड-एचआर अजय गोस्वामी, हेड-इंजीनियरिंग यू.एन. पाण्डेय और सेफ्टी ऑफिसर विवेक वर्मा अपनी सेफ्टी टीम के साथ सक्रिय रहे। इसके अलावा OHC (Occupational Health Centre) टीम ने भी मॉक ड्रिल में सहभागिता की।
मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में सुरक्षा उपायों, बचाव कार्यों और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के समन्वय में हेड-एचआर अजय गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों और यूनिट टीम के बीच समन्वय स्थापित कर मॉक ड्रिल को सुचारु रूप से संपन्न कराया गया।
अधिकारियों और यूनिट की टीम ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्रणाली और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का व्यावहारिक आकलन किया। आयोजन का उद्देश्य भविष्य में संभावित औद्योगिक एवं रासायनिक आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयारियों को और मजबूत करना रहा।



