फिर बढ़ा सरायन नदी का जलस्तर, शहरी इलाके में दर्जनों परिवार फिर घर छोड़ने को मजबूर : देखें तसवीरें

  • शुक्रवार देर रात अचानक जलस्तर बढ़ने से मचाहडकंम्प
  • शहर के निचले इलाकों में भरा पानी
  • तेज़ हवाओं के साथ लगातार बारिश जारी
बढ़े जलस्तर से सता रही चिंता, बढ़ते नदी की जानकारी देते स्थानीय लोग

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। लगातार पिछले 36 घंटे से हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। सरायन नदी के किनारे बसे लोगों को फिर से डर सताने लगा है। शुक्रवार की रात सरायन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से और लोगों के घरों में पानी घुसने से स्थानीयों में डर का माहौल बन गया है।

लोगों के घरों में घुसा पानी

गुरुवार की रात से शुरू हुई बारिश राहत नहीं अब आफत बन गई है लागतात बारिश होने से कई जगह जल भराव भी देखने को मिला है आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। विद्यालयों में भी लगातार दूसरे दिन छुट्टी जारी है।

बढ़े जलस्तर से चिंता में स्थानीय निवासी पीड़ित दानियाल

अचानक शुरू हुई इस बारिश से सरायन नदी का जलस्तर शुक्रवार देर रात अचानक बढ़ गया जिससे नदी किनारे बसे मोहल्लों में दर्जनों परिवारों को घर छोड़ना पड़ा। हालांकि नदी धीरे धीरे अपने सामान्य स्तर पर पहुंच गई जिससे नदी किनारे बसे लोगों की ज़िंदगी पटरी पर लौटने लगी थी, लेकिन इस तूफान ने फिर से दर्जनों परिवारों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। परिवार अपने रिश्तेदारों आआस पड़ोस में शरण लेने को मजबूर हैं।
नदी किनारे बसे स्थानीय निवासी ने बताया कि रात में सो रहे थे घर मे पानी आने से आंख खुली तो देखा फर्श पर पानी आ चुका है जैसे तैसे ज़रूरी समान घर से किसी तरह सुरक्षित जगह पहुंचाया लेकिन फिर भी बहुत समान खराब होने से काफी नुकसान हो गया है। जिला प्रशासन लगातार सतर्कता बनाए हुए है और लोगों को अलर्ट रहने की नसीहत भी दे रहा है। सीतापुर जनपद रेड ज़ोन में होने के कारण आपातकालीन स्थिति के लिए भी प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है और फोन नंम्बर भी जारी किये गए है। जिला कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसका नंबर 05872-245753 और टोल फ्री नंबर 1077 भी जारी किया गया है।

यह बारिश और तूफान अभी 27 सितंबर तक रहने का अनुमान लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button