सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। लगातार पांचवें दिन शहर के कई इलाके बाढ़ और जलभराव की स्थिति से जूझ रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को खाने-पीने सहित रोजमर्रा की बुनियादी सुविधाओं के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसी बीच मंगलवार देर शाम नगर पालिका परिषद सीतापुर की अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने ऊंचा टीला और तरीनपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रभावित परिवारों और जरूरतमंद लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए। उन्होंने प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
दौरे के दौरान जया सिंह, ममता डोडेजा, मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे, सभासद पिंकू गुप्ता, विक्रम सिंह, एसएन मिश्रा, रमेश मिश्रा, बबलू दीक्षित, पूर्व सभासद अंजनी मिश्रा, मनीष पांडे, संकल्प सोनकर, आकाश सिंह, आकाश मिश्रा, देवेश मिश्रा सहित नगर पालिका के विनीत, रामदेव, मृदुल, अभिषेक सेठ, रवि यादव, सुभनीत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों तक आवश्यक मदद पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से जनहित में राहत और सहायता के प्रयास जारी रहेंगे।



