लोकल को ग्लोबल पहचान देने के लिए अंतिम दौर में तैयारियां, अफसरों ने किया निरीक्षण

  • शनिवार व रविवार को सीतापुर शिक्षण संस्थान में आयोजित होगा दो दिवसीय कार्यक्रम
  • फ्री बस सेवा से आम नागरिकों को पहुंचाने के इंतेज़ाम, शाम को बैंड की विशेष प्रस्तुति

रेहान अंसारी

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) के अंतर्गत जनपद के पारंपरिक एवं प्रसिद्ध उत्पाद दरी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, स्थानीय हस्तशिल्प एवं कारीगरों को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार व रविवार को प्रथम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन सीतापुर शिक्षण संस्थान रेसौर में कल शनिवार से शुरू हो रहा है। सम्मेलन में प्रथम दिन सायंकाल साधो बैंड की विशेष संगीत प्रस्तुति आयोजित की जाएगी, जिसका आनंद आम जनमानस निःशुल्क उठा सकेगा।कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को आवागमन में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न निर्धारित स्थानों से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के लिए निःशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। जिसमें आँख अस्पताल चौराहा, लालबाग चौराहा, जेल रोड चौराहा, कोतवाली के सामने, कोट चौराहा, चंदननाथ मंदिर के पास उपर्युक्त निर्धारित स्थानों से कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने एवं कार्यक्रम के उपरांत वापस आने के लिए निःशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। आम जनमानस इस सुविधा का लाभ उठाकर कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकता है। इसकी ज़िम्मेदारी वार्ड के सभासदों के साथ सफाई निरीक्षकों को सौंपी गई है। बसें 3 बजे अपने निर्धारित स्थानों से रवाना होंगी।इस सम्मेलन के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने, क्रेता-विक्रेताओं के बीच संवाद स्थापित करने तथा सीतापुर की पारंपरिक दरी कला एवं स्थानीय उद्यमों को नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। सम्मेलन में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जनपद की औद्योगिक और सांस्कृतिक पहचान को प्रोत्साहित किया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर साधो बैंड की निःशुल्क प्रस्तुति का आनंद लें तथा निःशुल्क बस सुविधा का लाभ उठाएँ। साथ ही सीतापुर की पारंपरिक दरी कला, स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने में अपना योगदान दें।

Related Articles

Back to top button