वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुआ बिसवां चीनी मिल का नया पेराई सत्र

  • विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद शुरू हुआ दि सेक्सरिया बिसवां शुगर फैक्ट्री का पेराई सत्र
  • किसानों की पहली बैलगाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली का पूजन कर किया गया सम्मानित, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डोंगल में डाला गया गन्ना

सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। जनपद के बिसवां स्थित किसानों के हितों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली दि सेक्सरिया बिसवां शुगर फैक्ट्री का पेराई सत्र विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना के उपरांत प्रारंभ हो गया। पेराई सत्र के शुभारंभ को लेकर मिल परिसर में धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण माहौल रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन एवं हवन के साथ किया गया। इसके उपरांत मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में योग्य ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डोंगल में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर मिल में गन्ना लेकर पहुंचने वाली पहली बैलगाड़ी एवं पहली ट्रैक्टर-ट्रॉली का विधिवत पूजन किया गया। साथ ही संबंधित किसानों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से मिल प्रबंधन ने किसानों के प्रति सम्मान और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का मिल के मुख्य अधिशासी रमेश चन्द्र सिंघल ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। पेराई सत्र शुरू होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में उत्साह का माहौल है। अब किसानों को अपनी गन्ने की फसल मिल तक पहुंचाने और पेराई प्रक्रिया शुरू होने से राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button