2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर Samajwadi Party को जिताने की अपील

  • नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद एमएलसी जस्मीर अंसारी का खैराबाद दौरा

खैराबाद, सीतापुर (पंच पथ न्यूज़)। समाजवादी पार्टी के एमएलसी एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष जस्मीर अंसारी ने खैराबाद पहुंचकर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव सादिया खान के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव, पार्टी की राजनीतिक रणनीति और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर जस्मीर अंसारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ऊर्जा और लगन के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की सफलता के लिए जरूरी है कि सभी लोग आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट हों और मजबूत संगठन के रूप में जनता के बीच काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संदेश और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें और समाज के हर वर्ग के लोगों से निरंतर संपर्क बनाए रखें, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिल सके।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव सादिया खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सफलता में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पार्टी की महिला कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन के साथ संगठन को मजबूत बनाने में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को सफल बनाने के लिए महिलाओं को भी बड़ी संख्या में आगे आना होगा और घर-घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना होगा। सादिया खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, नौजवानों, महिलाओं, गरीबों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। आपसी एकता, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही सफलता का आधार बनेगी। उन्होंने जस्मीर अंसारी के खैराबाद आगमन पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा पैदा होगी। सादिया खान ने संकल्प जताया कि वह महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समाजवादी पार्टी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाती रहेंगी। मुलाकात के दौरान पार्टी की आगामी गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button