
- भाजपा खुद को बता रही संविधान का रक्षक और कांग्रेस को बता रही संविधान विरोधी
- आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने मनाया काला दिवस
(पंच पथ न्यूज़)
सीतापुर। देश में 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल को भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष काले दिवस के रूप में मनाते हैं इसी क्रम में आपातकाल के काले दिवस की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन स्थानीय गेस्ट हाउस में किया गया।
राहुल गांधी को ले कर प्रभारी मंत्री का बड़ा दावा- प्रेस वार्ता को जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय द्वारा संबोधित किया गया अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बताया कि 25 जून 1975 को कांग्रेस की सरकार की अतिवादी नीति के तहत लगाई गई इमरजेंसी कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी सोच का परिणाम थी जिससे देशवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था देश के बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था।यहां तक की प्रेस की स्वतंत्रता का भी हनन किया गया था। जिस कांग्रेस पार्टी ने इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी वही आज संविधान की बातें करती हैं या उलट बासी है पंच पथ के रिपोर्ट ने जब उनसे सवाल किया कि क्या भाजपा खुद को संविधान का रक्षक बता रही है और कांग्रेस को संविधान विरोधी ? और जबकि कांग्रेस के नेता खास कर राहुल गांधी अपने साथ मे संविधान की किताब ले कर चलते है। तो इस पर प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने जवाब दिया कि बिल्कुल कांग्रेस एक संविधान विरोधी सोच वाली है और मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि राहुल गाँधी ने संविधान की किताब नहीं पढ़ा है राहुल गांधी को संविधान की ABCD तक नहीं मालूम।
प्रेस वार्ता में बोलते हुए प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि आज आपातकाल के 50 वर्ष पूरे हो गए हैं और इन 50 वर्षों में अगर कुछ नहीं बदला है तो वह है कांग्रेस का चरित्र कांग्रेस आज भी लोकतंत्र के सम्मान के साथ खिलवाड़ करती देखी जाती है।
राजकीय इंटर कॉलेज में प्रदर्शनीय का हुआ आयोजन- जिसके बाद शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में आपातकाल से संबंधित प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसका अवलोकन प्रभारी मंत्री मयकेश्वर शरण सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला जिला प्रभारी नीरज सिंह द्वारा किया गया। साथ ही एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के लोकतंत्र संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया इस दौरान लोकतंत्र संग्राम सेनानियों ने 1975 में लगाई गई इमरजेंसी के अनुभवों को भी साझा किया। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया इमरजेंसी से देश में बड़े नकारात्मक बदलाव हुए उस समय के हालात देखकर लोगों का लोकतंत्र से विश्वास समाप्त होने लगा ।जिससे देश को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा ।
यह भी रहे मौजूद-
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा अजय गुप्ता राम नरेश मिश्रा निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मल्होत्रा, एमएलसी पवन सिंह, संजय मिश्रा ,सुधाकर शुक्ला विश्राम सागर राठौर नैमिष रत्न तिवारी सुनील मिश्रा राजेश्वर रस्तोगी जयप्रकाश पांडेय, उदित वाजपेई राजेश्वर रस्तोगी करुणा शंकर त्रिपाठी, सागर गुप्ता तरुण शुक्ला कंचन प्रभा पांडे संतोष शुक्ला अनीत मिश्रा रोहित सिंह सहित सम्मानित लोकतंत्र संग्राम सेनानी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।।