
(पंच पथ न्यूज़) सीतापुर। नगर पालिका चुनाव के ताज़ा नतीजों में मिश्रिख और महमूदाबाद के परिणाम सामने आ गए हैं। मिश्रिख नगर पालिका से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी सीमा भार्गव ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को अच्छे अंतर से हराकर मिश्रिख में भाजपा का परचम लहराया है। सीमा भार्गव ने 2147 वोटों ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भाजपा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और लोगों को मिठाई खिला कर मुह मीठा कराने का दौर शुरू हो गया। लेकिन मिठाई की मिठास महमूदाबाद के नतीजों ने थोड़ी फीकी कर दी। महमूदाबाद में भाजपा को निराशा हाँथ लगी है। मिश्रिख से जीती सीमा भार्गव मिश्रिख से मौजूदा भाजपा विधायक राम कृष्ण भार्गव की बहू है।

पिता के बाद बेटा संभालेगा पालिका अध्यक्षी-
वहीं महमूदाबाद नगर पालिका में बेटे ने पिता की प्रतिष्ठा बरकरार रखते हुए प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे कर जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी (सपा) को बड़ी सफलता मिली है। सपा प्रत्याशी आमिर अराफात ने 575 वोटों से जीत दर्ज की है। है। हालांकि आपको बता दें कि यह जीत आमिर अराफात के लिए आसान नहीं थी। कड़े मुकाबले के बीच में जीत हासिल कर आमिर ने नगर पालिका का अध्यक्ष पद अपने नाम किया। उनकी जीत से सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।
दोनों नगर पालिकाओं के परिणामों ने जिले में राजनीतिक समीकरणों पर नया संदेश दिया है। भाजपा ने मिश्रिख में अपनी पकड़ बरकरार रखी, तो वहीं महमूदाबाद में भी सपा ने अपनी मज़बूत पकड़ बरकरार रखी।